आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में दो दिवसीय ‘आमोत्सव-3‘ का आयोजन 17 से


- पहली बार ग्वालियर में रटौल किस्म का ‘आम‘ नागरिकों को देखने और खरीदने का मिलेगा मौका

- आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की प्रस्तुति ‘आमोत्सव-3‘ में आम पर केंद्रित बहुरंगी-बहुरस उत्सव में 17 जुलाई को शैक्षणिक-अकादमिक-तकनीकी सत्र का होगा आयोजन

- 18 जुलाई को होगा मेला, व्यंजन, बतरस, कविता, संगीत, नाटक, चित्रकारी, झूला और ज्ञान सत्रों का आयोजन

- मेला में अमरस से लेकर ज्ञान, स्वाद, सहित्य और आनंद का कर सकेंगे रसपान

ग्वालियर । आम जिसका नाम लेते ही मुंह में उसके स्वाद का पानी आ जाये, लेकिन स्वाद तक और गहरा व मीठा हो जाता है जब उसकी विभिन्न किस्मों को देखने खाने और चखने का मौका मिल जाये। इस अनूठे स्वाद को ज्ञान की मिठास से भरने के लिए आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की प्रस्तुति ‘आमोत्सव-3‘ (आम पर केंद्रित बहुरंगी-बहुरस उत्सव) का दो दिवसीय आयोजन 17 और 18 जुलाई को होने जा रहा है। संस्थान के सिथौली परिसर स्थित विक्रम साराभाई ब्लाॅक के डाॅ. राममनोहर लोहिया सभागार में केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, ;प्ब्।त्द्ध भारत सरकार के सहयोग से आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आॅफ एग्रीकल्चर द्वारा आयोजित आमोत्सव-3 का शुभारंभ 17 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से होगा। जहां देशभर से आए अतिथियों और विद्वानों द्वारा आम पर केंद्रित विभिन्न सत्रों में ज्ञानवर्धन किया जाएगा। इस बार आमोत्सव-3 खास होने वाला है। क्योंकि यहां करीब 200 आमों की किस्मों की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है, इस प्रदर्शन में सबसे खास रटौल आम ग्वालियर के नागरिकों के लिए केंद्र बिंदु होने वाला है। क्योंकि इस रटौल आम से जुड़े भारत-पाकिस्तान, नेहरू और इंदिरा गांधी से जुड़े इतिहास के किस्से पहली बार ग्वालियर को देखने, सुनने, समझने और आम चखने को मिल सकेंगे।  

प्रथम दिवस होगा आम पर केंद्रित शैक्षणिक-अकादमिक-तकनीकी सत्र का आयोजन
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की प्रस्तुति दो दिवसीय आमोत्सव-3 के प्रथम दिवस 17 जुलाई को ‘मैंगोफेरा इंडिका‘ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। जहां मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. मनीष श्रीवास्तव (अधिष्ठाता, बागवानी एवं वानिकी महाविद्यालय, आरएलबीएसएयू झांसी) ;त्स्ठब्।न्ए श्रींदेपद्ध शामिल होंगे। वहीं सम्मानित अतिथि के रूप में डाॅ. संजय पाठक (पूर्व अधिष्ठाता, बागवानी महाविद्यालय, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या) शामिल होंगे। इसी तरह विशिष्ट वक्तागण के रूप में डाॅ. आर.ए. कौशिक (निदेशक, विस्तार शिक्षा निदेशालय, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर), डाॅ. आशीष यादव (वरिष्ठ वैज्ञानिक, केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान लखनऊ), डाॅ. रामकुमार देवांगन (प्रोफेसर महात्मा गांधी बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़) शामिल होने आ रहे हैं।
-इस दौरान प्रश्नोत्तर सत्र, पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण का भी आयोजन किया जाएगा।

द्वितीय दिवस होगा मेला, व्यंजन, बतरस, कविता, संगीत, नाटक, चित्रकारी, झूले और ज्ञान सत्र का आयोजन
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की प्रस्तुति दो दिवसीय आमोत्सव-3 के द्वितीय दिवस 18 जुलाई को आम पर केंद्रित मेला का उद्घाटन सुबह 11 बजे सच्चिदानंद जोशी (सदस्य सचिव, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली) द्वारा किया जाएगा। वहीं अनुराग जड़िया, आकाश जाटव, आरिफ खान, आलोक शर्मा, देव्यांशु कदम, मोहम्मद रियाज, शर्मा मुनि लम्बरदार चित्रकारी करेंगे। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक 200 किस्मों के भारतीय आमों की प्रदर्शनी, आमों की चित्र प्रदर्शनी विक्रम साराभाई ब्लाॅक में की जाएगी। इस प्रदर्शनी में विलक्षण और आम बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जिनमें ‘केशरी, जुलाई गोला, गोल गुलाब जामुन, फजली, हुसन परी, डिंगा, लंगडी, रस मुनिया, दशहरी, मालदा, सरहुली (सरौली), नरगिस रसीला, अनार दाना, तमुरिया, गुलाब खास, जाली बंदा, लंगड़ा, मशरूम, शामरी बीस, गुलाब, नील कंठ, लुंगी, फजली, मल्लिका, जलपरी, दिलपसंद, चैसा, दसहरी और रटौल‘ आदि यह विलक्षण किस्म के आम इस बार प्रदर्शनी के दौरान खरीदे जा सकेंगे। इन विभिन्न किस्म के सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी के इन आमों में रटौल किस्म पहली बार ही ग्वालियर के नागरिकों को देखने और खरीदने के लिए मिल सकेगी, जिसे जनाब जुनैद फरीदी स्वयं रटौल से अपने बाग (अमराई) से लेकर आ रहे है। वहीं नीम वीथिका में आम की थाली-विभिन्न व्यंजन, मिठाइयां व चाट का आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक डाॅ. राममनोहार लोहिया सभागार में किस्से आम के (किस्सागोई सत्र) सत्र में जुनैद फरीदी द्वारा भारत-पाकिस्तान का एक और विवाद बिंदु-छोटा, मीठा, रसीला, रटौल आम पर किस्से सुनाए जाएंगे। वहीं दोपहर 2.20 बजे से 2.50 बजे तक फलों का विपण सत्र में राज भाटिया (विधायक, दिल्ली एवं पूर्व अध्यक्ष, आजादपुर फल मंडी दिल्ली) शामिल होंगे। इसी क्रम में दोपहर 2.50 बजे से दोपहर 3.40 बजे तक स्किट और दोपहर 3.45 बजे से शाम 4.30 बजे तक आम पर केंद्रित फिल्मों को दिखाया जाएगा। 
-सभी सत्रों में विद्यार्थी, शोधार्थी शिक्षक एवं जिज्ञासु सुधीजन सादर आमंत्रित हैं।


posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->