अग्रवाल समाज राकेश अग्रवाल रेडीमेड के लिये आगे आया
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में अब समाज के लोग भी अपने समाजों से जुड़े प्रत्याशियों के लिये आगे आने लगे हैं। पंजाबी व सिंधी समाज की सहसचिव प्रत्याशी दीपक पमनानी के पक्ष में अपील के बाद अब अग्रवाल व वैश्य समाज के लोग सहसचिव प्रत्याशी राकेश अग्रवाल रेडीमेड के समर्थन में अपील करने लगे हैं।
अग्रवाल व वैश्य समाज से जुड़े अजय अग्रवाल, संजय बंसल, शैलेन्द्र सिंघल, हरिओम अग्रवाल, जितेन्द्र गर्ग, पूरनचंद बिंदल, धीरज बंसल, संतोष गर्ग, विकास गुप्ता, अंकित सिंघल, प्रदीप गर्ग, मनीष गोयल, विनय कुमार अग्रवाल, अनिल तायल, उमेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, विजय गर्ग, उदय अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, अनिल मंगल, किशन अग्रवाल आदि ने भी अपने एक बयान में कहा है कि चेंबर से जुड़े सभी व्यापारी व सामाजिक भाई संयुक्त सचिव प्रत्याशी राकेश अग्रवाल रेडीमेड सहित अन्य पदों पर खड़े योग्य व पढ़े लिखे प्रत्याशियों को अपने मत दें, ताकि चेंबर सही मायने में योग्य चेंबर पदाधिकारी चुने जा सकें।