- फोटो डालकर अपील भी करवा दी
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनाव पीक पर है, अब इसमे चुनावी गर्मी का असर देखिये कि क्रियेटिव हाउस के एक उपसंयोजक को ही व्हाईट हाउस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी पारस जैन ने तोड़ लिया। पारस जैन ने व्हाईट हाउस के रंगमहल गार्डन स्थित दालबाटी कार्यक्रम में उनके साथ फोटो खिंचाई, आर्शीवाद लिया और उनके फोटो को जोड़कर एक अपील भी जारी कर दी। क्रियेटिव हाउस के उपसंयोजक के व्हाईट हाउस में जाने से चुनावी गणितज्ञ भौंचक्के हैं।
ज्ञांतव्य है कि दाल बाजार के प्रमुख व्यापारी व क्रियेटिव हाउस के उपसंयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल लगातार क्रियेटिव हाउस के प्रत्याशियों का काम कर भी रहे थे। लेकिन कल अचानक वह व्हाईट हाउस के दालबाटी कार्यक्रम में पहुंच गये और बाकायदा अध्यक्ष पद प्रत्याशी पारस जैन के साथ फोटो शेसन भी कराया। वहीं ओमप्रकाश अग्रवाल ने अपने विरोधी व्हाईट हाउस प्रत्याशी पारस जैन को शुभकामनाएं भी दी।
ओमप्रकाश अग्रवाल बोले मैं - तो पारस का प्रचार भी करूंगा
इधर क्रियेटिव हाउस के उपसंयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल से इस संवाददाता ने पूछा आप तो क्रियेटिव के मुख्य है फिर व्हाईट हाउस में कैसे चले गये और अपील क्यों कर दी। इस पर ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि मैं तो आज भी पारस जैन का प्रचार करूंगा और उनके साथ भी जाऊंगा। क्रियेटिव के लोगों को जो करना है करें। ओमप्रकाश अग्रवाल ने यह भी कहा कि चूंकि इसमे मेरा एक पक्ष यह भी है कि क्रियेटिव का कोई अध्यक्ष प्रत्याशी नहीं था इसीलिये मैं पारस जैन के आग्रह पर गया था। मेरी फोटो से उन्होंने अपील की है यह मुझे पता नहीं। इस मामले में संवाददाता ने कहा कि इससे क्या क्रियेटिव हाउस पर फर्क नहीं पड़ेगा, गलत संदेश नहीं जायेगा। इसके जबाब में ओमप्रकाश बोले, तो मैं क्या करूं, मैं तो लगातार जाऊंगा।