सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें यदि नोन अटेंड रहीं तो अधिकारी पर होगी कार्यवाहीः निगमायुक्त संघप्रिय
ग्वालियर। सीएम हेल्प लाइन के प्रकरण अटेंड नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी। इसी के चलते स्वास्थ्य अधिकारी अजय ठाकुर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए, इनकी पांच शिकायतें नोन अटेंड थी। वहीं विद्युत विभाग की शिकायत का निराकरण न करने पर सहायक यंत्री श्रीमती अभिलाषा बघेल को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए तथा सहायक नोडल जनकल्याण प्रशांत बरैया को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में निगमायुक्त संघ प्रिय ने कहा कि सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से एवं संतुष्टिपूर्ण करें। रैंकिंग में अगर गड़बड़ी हुई तो संबंधित के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित सहायक यंत्री रामसेवक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सीवर से संबंधित आने वाली शिकायतों का अध्ययन कर एक ही स्थल से बार बार आने वाली शिकायतों के स्थाई निराकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर कार्य करायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वार्ड 25 एवं 26 में सीवर एवं गोबर की समस्या के निराकरण के लिए संबंधित सहायक यंत्री मदाखलत अमले के साथ आवश्यक कार्यवाही करें। निगमायुक्त ने सड़कों की स्थिति को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली, जिसमें अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मुख्य मार्गों की चिन्हित 51 सडकें पूर्ण कर ली गई है। 21 पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने निर्देष दिए कि जब तक वारिष नहीं हो रही तब तक अधिक से अधिक सड़कों का निर्माण करें तथा जहां सडकें बनाने के स्थिति नहीं है वहां सडकों को मोटरेबल करें। इसके साथ ही जलालपुर श्मशान रोड का अनुबंध नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सहायक यंत्री रजनीश गुप्ता को निर्देश दिए कि अगली टीएल तक अनुबंध नही हुआ तो आपके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।