बैंकिंग, बीमा, साहूकारी व्यवसाय में लगे लोगों की आवाज बनूंगाः अजय चोपड़ा

ग्वालियर। बैंकिंग, बीमा, साहूकारी व्यवसाय समूह क्रमांक 1 से मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज में कार्यकारिणी सदस्य हेतु चुनावी मैदान में उतरे अजय चोपड़ा ग्वालियर चंबल संभाग में एक जानी मानी शख्सियत हैं और अपने व्यवसाय में सभी के लिये सदैव तैयार और मदद करने वाले अजय चोपड़ा वर्षों से सेवाभाव से लोगों की मदद करते है। 
समूह क्रमांक एक में कार्यकारिणी सदस्य के लिये भाग्य आजमा रहे अजय चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने सदैव बैंकिंग, बीमा व साहूकारी व्यवसाय में लगे व्यापारी भाइयों की मदद की है और वह चेंबर में इस सेक्टर के व्यवसाइयों को आने वाली दिक्कतों व शासकीय नियमों के सरलीकरण के लिये जोरदारी से आवाज उठाते रहे हैं और चेंबर के मंच पर भी अपनी आवाज बुलंद करेंगे, ताकि इस व्यवसाय में लगे हमारे साथी अपना कार्य आसानी से कर सकें। उन्होंने अपने समूह क्रमांक 1 के सभी मतदाताओं से अपने पक्ष में भारी मतदान की अपील भी की है। 

posted by Admin
77

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->