सूर्योदय आईटी फेस्ट 2026 में सिंधिया स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन


सिंधिया स्कूल, फोर्ट, ग्वालियर में आयोजित अखिल भारतीय पब्लिक स्कूलों के प्रतिष्ठित 'सूर्योदय आईटी फेस्ट 2026' का भव्य समापन सोमवार, 13 जुलाई को हुआ। देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इस तकनीकी महोत्सव में अपनी प्रतिभा, नवाचार एवं ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समापन दिवस पर आयोजित 'माइंडमेश (क्विज़ फाइनल)' प्रतियोगिता अत्यंत रोचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक रही। प्रसिद्ध क्विज मास्टर  अजय पुनिया ने इस क्विज का संचालन किया । प्रारंभिक दौरों के बाद शीर्ष चार टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में सिंधिया स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। एल.के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर, गोटन द्वितीय तथा वसंत वैली स्कूल, नई दिल्ली तृतीय स्थान पर रहे।

समापन समारोह विद्यालय के सभा भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आईसीटी विभाग के डीन  राज कुमार कपूर के निर्देशन में तथा विद्यालय के प्राचार्य  अजय सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (ABV-IIITM), ग्वालियर के निदेशक प्रो. श्रीनिवास सिंह थे।
पूरे महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों ने तकनीकी दक्षता, तार्किक क्षमता एवं रचनात्मक सोच का उत्कृष्ट परिचय दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान सिंधिया स्कूल ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। प्रतियोगिता के समग्र परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान – सिंधिया स्कूल, ग्वालियर
द्वितीय स्थान – एल.के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर, गोटन
तृतीय स्थान – वेल्हम गर्ल्स स्कूल, देहरादून
इस अवसर पर कंप्यूटर विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'एन. के. तिवारी स्मृति छात्रवृत्ति' कोरोंगनबा राजकुमार को प्रदान की गई। सिंधियाओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन द्वारा स्थापित यह छात्रवृत्ति प्रत्येक वर्ष कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थी को प्रदान की जाती है।
मुख्य अतिथि प्रो. निवास सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज के तीव्र गति से बदलते तकनीकी युग में निरंतर सीखते रहना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल रोजगार प्राप्त करने तक ही अपनी शिक्षा को सीमित न रखें, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने वाले उत्तरदायी नागरिक बनें। उन्होंने विकसित भारत–2047 के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला तथा समय के सदुपयोग, माता-पिता एवं गुरुजनों के सम्मान और आजीवन सीखने की भावना को सफलता का आधार बताया।
विद्यालय के प्राचार्य  अजय सिंह ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, उनके प्राचार्यों, मार्गदर्शक शिक्षकों, निर्णायकों, पूर्व छात्रों तथा सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “सूर्योदय आईटी फेस्ट” भविष्य में भी देशभर के विद्यार्थियों को नवाचार, तकनीकी उत्कृष्टता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का मंच प्रदान करता रहेगा तथा विद्यालयों के बीच ज्ञान एवं सहयोग की भावना को और सुदृढ़ करेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  अजय सिंह, उप प्राचार्या सुश्री स्मिता चतुर्वेदी, बरसर कर्नल डी के फरशवाल, आईसीटी विभाग के डीन  राज कुमार कपूर,विभिन्न विद्यालयों से आए हुए शिक्षक व छात्र- छात्राएँ, सभी अध्यापक सहित विद्यालय के समस्त छात्र उपस्थित रहे। 

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->