विधायक डॉ सिकरवार ने कहा है कि वार्डों की बैठक के बाद 1 ओर 2 अगस्त को प्रशिक्षण वर्ग होगा। सफाई अभियान चलाने, रक्षा बंधन वार्ड स्तर पर मनाने, शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम करने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मुरार के वार्ड क्रमांक 60 में सायं 5 बजे मोहन वाटिका शकुन्तलापुरी में सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई।बैठक में ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, अनुसूचित जाति विभाग जिलाअध्यक्ष एवं पार्षद केदार बरहादिया, वीणा भारद्वाज, वार्ड अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गुप्ता, बेताल सिंह ‘मामा’, मुन्नीलाल जोशी, राकेश कुशवाह, प्रताप यादव, केवल सिंह, अशोक सुमन, रणवीर सिंह मौर्य, सुधीर मण्डेलिया, रामेश्वर सिंह घुरैया, केशव यादव समेत सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।