बेरोजगार युवाओं के हक की लड़ाई के लिए होगा मुख्यमंत्री निवास का घेरावः सुरेन्द्र यादव

ग्वालियर। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली तथा युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ 15 जुलाई को कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जायेगा। घेराव प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। 
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर सबसे अधिक चिंतित है। लाखों पढ़े-लिखे युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, भर्ती परीक्षाएं भ्रष्टाचार और पेपर लीक की भेंट चढ़ रही हैं तथा शिक्षा व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। भाजपा सरकार ने युवाओं के सपनों के साथ अन्याय किया है और उनकी मेहनत को मजाक बना दिया है। यह आंदोलन मध्यप्रदेश के हर उस युवा के स्वाभिमान की लड़ाई है जिसने मेहनत से पढ़ाई की, लेकिन उसे नौकरी के बजाय निराशा मिली। कांग्रेस युवाओं की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। जब तक प्रदेश के युवाओं को न्याय, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और सम्मानजनक रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->