स्वास्थ्य एवं एनकेप कार्यों में लापरवाही पर अपर आयुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश

ग्वालियर। नगर निगम के अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव की अध्यक्षता में गुरुवार को बाल भवन स्थित ऑडिटोरियम हॉल में स्वास्थ्य विभाग एवं नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (छब्।च्) के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डब्ल्यूएचओ 41 का एक दिन का वेतन काटने सहित वार्ड 1, 14, 15,18,19,29,60 के सुपरवाइजर को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।
अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने बैठक में वायु सर्वेक्षण (एयर सर्वे) की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पूर्व में निकाय स्तर पर वायु सर्वेक्षण किया जाता था, जबकि अब नगर निगम के प्रत्येक वार्ड का पृथक-पृथक सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके लिए पोर्टल पर वार्डवार जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिदिन होने वाले कचरा संग्रहण, उसके निष्पादन (डिस्पोजल) तथा अन्य आवश्यक जानकारियां पोर्टल पर दर्ज करने संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया। समीक्षा के दौरान अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने जून माह में जुर्माना वसूली की कार्रवाई में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी वार्डों में नियमित रूप से चालानी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यदि किसी वार्ड में जुर्माना वसूली की कार्रवाई नहीं की जाती है तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शासन की मंशानुसार कार्यों को प्रभावी रूप से पूरा करें। 

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->