अग्रवैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन 31 जुलाई को मुम्बई भिवंडी में होगा
ग्वालियर। अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा पूरे देश में अग्रवैश्य बन्धुओं को एक मंच पर लाने का प्रयास युवक युवती परिचय सम्मेलन के माध्यम से गत 30 वर्षों से लगातार जारी है। अभी तक देश के 138 शहरों में आयोजन कर हजारों की तादाद में अग्रबन्धुओं को जोड़ा जा चुका है।
सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि इस माह युवक युवती परिचय सम्मेलन 31 जुलाई को मुम्बई में आयोजित किया गया है, भिवंडी महाराष्ट्र के श्री महाराजा अग्रसेन भवन में सम्मेलन होगा। हमारे वैश्य समाज के अनेकों बच्चे मुम्बई, पुणे में कई कम्पनियों में सर्विस कर रहे हैं। उन विवाह योग्य बच्चों को भिवंडी में होने वाले परिचय सम्मेलन में मंच पर लाकर उनका परिचय कराया जायेगा। 31 जुलाई को होने वाले परिचय सम्मेलन के लिए भिवंडी के अग्रबंधुओं की बैठक महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित की गई है। जिसमें तय किया गया है कि युवक युवतियों के बायोडाटा निशुल्क प्राप्त किये जायेंगे। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा।