कैट महिला विंग का शपथ ग्रहण समारोह 11 जुलाई को
*महिला उद्यमी सम्मेलन में संगीता पाटिल मुख्य अतिथि होंगी*
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग द्वारा ग्वालियर चम्बल संभाग का सम्भागीय सम्मेलन 11 जुलाई शनिवार को उपरान्ह 3.00 बजे होटल प्रहलाद पेलेस में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित होगा। कार्यक्रम में कैट महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता पाटिल (महाराष्ट्र) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। जबकि विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब ग्वालियर अध्यक्ष, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.प्रियम्बदा भसीन एवं जेसीआई की पूर्व नेशनल प्रेसीडेंट अंजली बत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम संयोजक रीनागांधी, कविता जैन ने बताया कि कैट की नवीन टीम में श्रीमती निरूपमा मालपानी अध्यक्ष, श्रीमती भारतीय महेश्वरी सचिव एवं सीए श्रीमती तन्वी खण्डेलवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर नवीन टीम का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा। साथ ही डबरा सहित आठ जिलों की महिला विंग आऐगी और भारतीय व्यापार महोत्सव 12 से 14 अगस्त तक भारत मण्डपम नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है उसके संबंध में विस्तुत चर्चा की जायेगी।