जी डी ए अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने टीडीएस-4 (एयरपोर्ट साडा लिंक कॉरिडोर) परियोजना का स्थल निरीक्षण किया



ग्वालियर, 
आज दिनांक 03 जुलाई 2026 को ग्वालियर विकास प्राधिकरण के  अध्यक्ष  मधुसूदन भदौरिया, माननीय उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शिवहरे एवं सुधीर गुप्ता के साथ ग्वालियर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  नरोत्तम भार्गव, प्राधिकरण के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी टीडीएस-4 (एयरपोर्ट साडा लिंक कॉरिडोर) परियोजना का स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान  परियोजना अंतर्गत प्रस्तावित एसटीपी (STP) एवं ओएसटी (OST) की लोकेशन का अवलोकन किया तथा परियोजना की प्रगति एवं विभिन्न तकनीकी एवं विकासात्मक पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की।
इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परियोजना के समस्त कार्यों को सर्वोच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि शहरवासियों को इस आधुनिक एवं जनहितैषी परियोजना का लाभ जल्द से जल्द प्राप्त हो सके।



posted by Admin
47

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->