'काया-माया' के संरक्षक 11 डॉक्टर व 11 सीए सम्मानित
ग्वालियर।डॉक्टर्स डे व सीए डे पर लॉयंस क्लब ग्वालियर आध्या, आराध्या व अनुभूति द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर 'काया और माया' के संरक्षक 11 डॉक्टर व 11 सीए को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व ध्वज वंदना से हुआ। विश्व शांति हेतु मौन रखा गया। एसवीडीजी सी.एस. तोमर, पीडीजी नितिन मांगलिक सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में डॉ. एच.पी. गर्ग, डॉ. रामबाबू गोयल, डॉ. संजय गोयल, डॉ. पवन देवलिया, डॉ. प्रवीण चिरगैया, डॉ. ममता शुक्ला समेत 11 डॉक्टरों और सीए अरविंद गौड़, सीए कविता गर्ग, सीए अंशु भटनागर, सीए श्रुति गर्ग समेत 11 सीए को शॉल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।
अध्यक्षा अलका अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। संचालन कल्पना प्रदीप व आभार अंजू गर्ग ने किया। इस मौके पर मीनाक्षी गोयल, अशोक शर्मा, प्रीति झा सहित तीनों क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।