अपर कलेक्टर सत्यम ने ग्रामीण तहसील का किया आकस्मिक निरीक्षण

ग्वालियर । अपर कलेक्टर कुमार सत्यम ने ग्वालियर ग्रामीण तहसील पुरानी छावनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजस्व रिकॉर्ड अव्यवस्थित पाए जाने पर संबंधित पटवारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के साथ ही तहसीलदारों को राजस्व प्रकरण व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रदीप कुमार भी उनके साथ थे। 
अपर कलेक्टर कुमार सत्यम ने ग्वालियर ग्रामीण तहसील के पुरानी छावनी एवं गिरवाई तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व प्रकरणों का बारीकी से अध्ययन करते हुए राजस्व रिकॉर्ड व्यवस्थित न पाए जाने पर पटवारी को कारण बताओ नोटिस देने के साथ ही तहसीलदार को राजस्व प्रकरण व्यवस्थित रखने की हिदायत दी। उन्होंने दोनों तहसीलों में राजस्व के लंबित प्रकरणों का भी निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर सत्यम ने निरीक्षण के दौरान कहा है कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। अनावश्यक प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने गिरवाई एवं पुरानी छावनी तहसील में रीडर के पास दर्ज राजस्व प्रकरणों का भी अध्ययन किया। दोनों तहसीलों में फायलों को भी देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर कलेक्टर सत्यम ने एसडीएम प्रदीप कुमार को भी कहा है कि वे अपने अधीनस्थ न्यायालय में दर्ज प्रकरणों का अवलोकन करें। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करें। उन्होंने तहसील कार्यालय में साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। 

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->