ग्वालियर राउंड टेबल 341 ने बहोड़ापुर स्कूल में दो नवीन कक्षा-कक्ष राष्ट्र को समर्पित किए
ग्वालियर। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए ग्वालियर राउंड टेबल 341 ने अपने फ्रीडम थ्रू एजुकेशन (FTE) अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल, बहोड़ापुर में निर्मित दो नवीन कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया। इन कक्षाओं के निर्माण से विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुविधाजनक शिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Dr. Rajkumar Acharya, कुलपति, Jiwaji University ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर नवीन कक्षाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने ग्वालियर राउंड टेबल 341 के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज और शैक्षणिक संस्थानों के संयुक्त प्रयासों से शिक्षा का स्तर और अधिक सुदृढ़ होगा।
इस परियोजना के निर्माण में Amba Shakti Group ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। ग्वालियर राउंड टेबल 341 ने इस सामाजिक सहयोग के लिए अम्बा शक्ति ग्रुप का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सुधा दोधी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्वालियर राउंड टेबल 341 एवं अम्बा शक्ति ग्रुप के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर ग्वालियर राउंड टेबल 341 के चेयरमैन उदय गुप्ता, सचिव अनंत वैश्य, कोषाध्यक्ष अंकुर चंदक सहित अन्य टेबलर्स, विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएँ तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ग्वालियर राउंड टेबल 341 द्वारा संचालित फ्रीडम थ्रू एजुकेशन (FTE) अभियान के अंतर्गत अब तक अनेक सरकारी विद्यालयों में कक्षा-कक्षों का निर्माण किया जा चुका है। संस्था ने भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।