क्राफ्टन इंडिया ने लॉन्च किया पूरी तरह नेक्स्ट जनरेशन को समर्पित भारत का पहला बीजीएमआई इनविटेशनल 'राइजिंग स्टार इंविटेशनल टूर्नामेंट

'
- 16 उभरते हुए राइजिंग स्टार्स अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी करेंगे; कुल ₹5 लाख की पुरस्कार राशि; टूर्नामेंट 3 से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित होगा।
- बीजीएमआई ईस्पोर्ट्स के दिग्गज खिलाड़ी — जोनाथन, ओमेगा, बीस्ट, रॉनी और जेली — पहली बार उभरते हुए खिलाड़ियों के साथ एक अनोखे और रोमांचक मुकाबले में नज़र आएंगे।
- टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण क्राफ्टन इंडिया ईस्पोर्ट्स के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा: https://www.youtube.com/@kraftonindiaespo
बेंगलुरु,  जून 2026: क्राफ्टन इंडिया ने आज राइजिंग स्टार इंविटेशनल की घोषणा की है। यह भारत का पहला बीजीएमआई इनविटेशनल टूर्नामेंट है, जिसे विशेष रूप से क्राफ्टन इंडिया ईस्पोर्ट्स राइजिंग स्टार्स प्रोग्राम के खिलाड़ियों के लिए तैयार किया गया है। 3 से 5 जुलाई तक चलने वाले इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में 16 राइजिंग स्टार्स अपनी-अपनी 5 सदस्यीय टीमों की कप्तानी करेंगे। ₹5 लाख की कुल पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण क्राफ्टन इंडिया ईस्पोर्ट्स के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इस अनोखे प्रारूप का उद्देश्य भारत के सबसे प्रतिभाशाली उभरते हुए टैलेंट को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद को साबित करने का बड़ा मंच प्रदान करना है।
राइजिंग स्टार इंविटेशनल, क्राफ्टन इंडिया के राइजिंग स्टार्स प्रोग्राम का सबसे प्रमुख प्रतियोगी आयोजन है। वर्ष 2026 में इस कार्यक्रम का विस्तार करते हुए इसके दूसरे बैच की भी घोषणा की गई थी। यह कार्यक्रम अब तक ग्रासरूट स्तर के ईस्पोर्ट्स टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए क्राफ्टन इंडिया की सबसे व्यवस्थित और बड़ी पहल है। इसका उद्देश्य भारत के उभरते हुए बीजीएमआई    खिलाड़ियों की पहचान करना, उन्हें बेहतर ट्रेनिंग देना, प्रतियोगी अनुभव उपलब्ध कराना और राष्ट्रीय स्तर पर अपना टैलेंट दिखाने का अवसर देकर उन्हें प्रोफेशनल ईस्पोर्ट्स खिलाड़ी बनने की दिशा में आगे बढ़ाना है।
इस घोषणा पर क्राफ्टन इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर (ईस्पोर्ट्स) करण पाठक ने कहा, "राइजिंग स्टार्स प्रोग्राम की शुरुआत एक सवाल के जवाब की तलाश से हुई थी कि आख़िर भारत के अगले प्रोफेशनल बीजीएमआई खिलाड़ी कैसे होंगे? राइजिंग स्टार इंविटेशनल उसी सवाल का जवाब खोजने का मंच है। इस टूर्नामेंट में राइजिंग स्टार खिलाड़ियों को टीम की कप्तानी सौंपते हुए देश के बेहतरीन प्रोफेशनल्स के खिलाफ खेलने का अवसर दिया जा रहा है। इससे उन्हें वास्तविक प्रतिस्पर्धी माहौल का अनुभव मिलेगा और अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिलेगा। यह पहल ग्रासरूट से लेकर ग्लोबल स्टेज तक भारतीय ईस्पोर्ट्स प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।"
राइजिंग स्टार इंविटेशनल में 16 राइजिंग स्टार्स अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी करेंगे। इन टीमों में उभरते हुए खिलाड़ियों के साथ भारत के कुछ सबसे प्रसिद्ध बीजीएमआई प्रोफेशनल्स भी शामिल होंगे। टूर्नामेंट में कप्तानी करने वाले राइजिंग स्टार खिलाड़ियों में हेक्टर (हेक्टर वारियर्स), हाइड्रो (हाइड्रो हाइड्रोजन), नाइट (नाइट नाईटमेयर ), लेवी (लेवि’स शूरवीर), जतिनओजी (जतिन हन्टर्स), जसलीन (जसलीन टाइटंस), क्रेटस (क्रेज़ी क्रेटस), जस्टी (जस्टी’स जेस्टर्स), वांटेड (मोस्ट वांटेड), ईविल (ईविल स्क्वाड), मेर्नोक्स (मेर्नोक्स रिपर्स), सरजलई (तच्चापा जलई), शिराज (शिराज सेना), नूबपरी (नूबपरी क्लैशर्स), सौम्यराज (सॉलिडेरिटी सौम्यराज) और सैम (सुपर सैम) शामिल हैं, जो अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व करेंगे।
इन टीमों में भारत के दिग्गज बीजीएमआई खिलाड़ी जोनाथन, रॉनी, बीस्ट, जेली, ओमेगा, मूर्ति, रीपर, कलयुग, काय्रोस, ग्रेविटी और फ्यूरी भी खेलते हुए दिखाई देंगे। इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये अनुभवी प्रोफेशनल्स राइजिंग स्टार कप्तानों के नेतृत्व में मैदान में उतरेंगे। इससे उभरते हुए खिलाड़ियों को न केवल नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे उन खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलने का अनुभव भी हासिल करेंगे, जिन्हें वे लंबे समय से अपना आदर्श मानते आए हैं। इस तरह यह टूर्नामेंट ऑफिसियल प्लेटफार्म पर उनकी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और बड़े मुकाबलों के लिए उनकी तैयारी की सबसे बड़ी परीक्षा साबित होगा।
राइजिंग स्टार इंविटेशनल का आयोजन तीन दिनों तक लगातार मुकाबलों के साथ एरंगेल, मीरामार और रोंडो मैप्स पर किया जाएगा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली टीम को पहले राइजिंग स्टार इंविटेशनल चैंपियन का खिताब मिलेगा और वह ₹5 लाख की पुरस्कार राशि अपने नाम करेगी। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का 3 से 5 जुलाई तक क्राफ्टन इंडिया ईस्पोर्ट्स के यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। टूर्नामेंट के शेड्यूल, खिलाड़ियों से जुड़ी जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए दर्शक @KraftonIndiaEsports को फॉलो कर सकते हैं।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->