निगमायुक्त ने सुनी आमजन की समस्याएं

ग्वालियर ।  आमजनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई। जिसमें निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर ने आमजनों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 
सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में बैंक कॉलोनी बी ब्लॉक गोला का मंदिर निवासीगण ने बैंक कॉलोनी स्थित बी व सी ब्लॉक के आम रास्ते को न्यू बैंक एंक्लेब के कॉलोनाइजर द्वारा अवैध रूप से प्लॉट दर्षाकर बंद किया जा रहा है, आवेदक ने उचित कार्यवाही के संबंध में, वार्ड 35 लक्ष्मीगंज सात भाई की गोठ निवासी श्रीमती नर्मदा राजपूत ने बताया कि नवकाषा नम्बर 2 नई सड़क  स्थित भवन क्रमांक 591 पर श्रीमती कंचन द्वारा अवैध एवं बिना अनुमति के भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है, आवेदिका ने उचित कार्यवाही के संबंध में, वार्ड 35 बृज विहार कॉलोनी नई सड़क निवासी चन्द्रप्रकाष षिवहरे ने कॉलोनी अवैध रूप से किए गए नल कनेक्षनों पर कार्यवाही के संबंध में, वार्ड 4 कोटेष्वर रोड निवासी विषाल वर्मा ने अवेदन देकर बताया कि किले की तलहटी माइको बेव टॉवर के नीचे अवैध रूप से शासकीय भूमि पर कब्जा कर अतिक्रमण किया जा रहा है। आवेदक ने उचित कार्यवाही के संबंध में अपना आवेदन निगमायुक्त को दिया। जिस पर निगमायुक्त ने आवेदनों पर सुनवाई करते हुए कुछ समस्याओं का निराकरण त्वरित करते हुए बांकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही जनसुनवाई में पेयजल, अतिक्रमण, सफाई, विद्युत, आवास, सीवर सफाई, नामांतरण आदि से संबंधित 41 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश निगमायुक्त ने दिए। 

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->