चिडियाघर में तेंदुआ हुआ बीमार, आहार छोडा
ग्वालियर। गांधी प्राणी उद्यान में वर्ष 2018 में गुड़गांव स्थित सोनचिरैया अभ्यारण में कुएं में गिरने से घायल हुए नर तेंदुए को रेस्क्यू कर लाया गया था। इस तेंदुए के दो पंजे कटे हुए थे, जिसके चलते उसका समुचित उपचार गांधी प्राणी उद्यान में किया गया था। वर्तमान में यह तेंदुए 20 साल का हो चुका है, और कुछ समय से बीमार चल रहा है, जिसके चलते उसने खाना छोड दिया है। गांधी प्राणी उद्यान प्रबंधन द्वारा बीमार तेंदुए को डाइट में तरल चिकन सूप इत्यादि दिया जा रहा है। साथ ही उसका समुचित उपचार एवं देखभाल की जा रही है।