वरिष्ठ पत्रकार विनय अग्रवाल की सासु माँ नहीं रही, मेरठ में हुआ अंतिम संस्कार

ग्वालियर । मध्यप्रदेश के वरिष्ठ अमर उजाला के पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता विनय अग्रवाल की सासु माँ श्रीमती उषा रानी सिंघल का बीती सायं मेरठ में ह्रदयगति के चलते निधन हो गया। इस दुखद समाचार के मिलते ही विनय अग्रवाल व श्रीमती रशिम अग्रवाल मेरठ पहुँचे । श्रीमती उषा रानी सिंघल का अंतिम संस्कार सूरजकुंड स्थित मुक्तिधाम में किया गया, जहाँ उनकी चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र राहुल सिंघल ने दी। इस मौके पर उनके परिजन, स्थानीय जन भी भारी संख्या में उपस्थित थे ।
श्रीमती उषा रानी सिंघल के निधन की जानकारी मिलने पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल व भाजपा की नेशनल टीम के मेम्बर कृष्णकांत उपाध्याय, मेरठ के पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र अग्रवाल, मुरैना भिंड के पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक अर्गल, आगरा के विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता पुरूषोतम खंडेलवाल, भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी उदय अग्रवाल सहित अनेकों राजनैतिक व प्रशासनिक हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान करे ।

posted by Admin
96

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->