श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धा भाव से मनाई गई ज्येष्ठ पूर्णिमा

श्री सनातन धर्म मंदिर में ज्येष्ठ पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्ष विजय गोयल प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला कोषाध्यक्ष राकेश बंसल ने बताया प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो गया था। भक्तों ने भगवान के दर्शन कर, पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।
इस अवसर पर भगवान चक्रधर एवं श्री गिरिराजधरण का मनमोहक श्रृंगार किया गया। मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री ने भगवान चक्रधर को सूती श्वेत धवल वस्त्र, केसरिया पगड़ी, मोरपंख, कलंगी, मोतियों के हार, सुगन्धित पुष्प मालाएँ धारण कराकर सुगन्धित इत्र लगाया। ठाकुर जी की राधा रसोई में निर्मित विशेष भोग भगवान को अर्पित किया गया, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में भक्ति रस से ओतप्रोत वातावरण रहा। महिला भक्त मण्डल द्वारा सुंदरकाण्ड  का पाठ किया गया ।भक्तों ने जय जय राधारमण हरि बोल,श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारे, हरे कृष्णा हरे राम महामन्त्र का मधुर संकीर्तन कर भगवान को भावपूर्ण भजन सुनाए।शयन के समय दूध एवं पान का भोग अर्पित किया। इस अवसर पर हरि शंकर सिंघल,शैलेंद्र बंसल पेठे वाले, रीना शिवहरे, ब्रजेश भुजंग, राजेश गर्ग, संतोष गुप्ता, बंसलजी आदि उपस्थित थे।

posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->