रीवा से पदक जीतकर लौटे तैराकों का निगमायुक्त ने किया सम्मान

ग्वालियर। 54वीं ओपन मध्यप्रदेश स्टेट स्विमिंग चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्वालियर तैराकी संघ के तैराकों को तरण पुष्कर में निगम आयुक्त संघ प्रिय ने मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खिलाड़ी इसी तरह प्रदेश और देशभर में ग्वालियर का नाम रोशन करते रहें। 
निगमायुक्त संघ प्रिय ने तरण पुष्कर पहंुचकर पदक विजेता तैराकों से मुलाकात कर उनका परिचय लिया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों से संघ के चीफ कोच एवं सब-लेफ्टिनेंट सचिन पाल के मार्गदर्शन में निरंतर मेहनत और प्रदर्शन में स्थिरता बनाए रखने का आह्वान किया। सम्मानित तैराकों में लम्हा अरजरिया, सांची चहल, रूबल शिवहरे, देवराज सिंह भदौरिया और आर्यन उपाध्याय शामिल रहे। इन तैराकों ने रीवा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण, 2 रजत और 16 कांस्य पदकों सहित कुल 19 पदक जीतकर ग्वालियर का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर नगर निगम के पीआरओ मुध सोलापुरकर, सहायक नोडल खेल अधिकारी सुश्री विजेता सिंह, सहायक खेल अधिकारी जितेंद्र यादव एवं नमन कौरव उपस्थित थे।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->