निगमायुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण


ग्वालियर। सोमवार को शहर में चल रहे विकास कार्यों का निगम आयुक्त संघ प्रिय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को तेज गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मल्टीलेवल कार पार्किंग को प्रारंभिक तौर पर जुलाई माह में प्रारंभ करने के उन्होंने निर्देश दिए हैं। 
निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सोमवार को सबसे पहले कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में निगमायुक्त ने नवंबर माह से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही द्वितीय तल पर नल फिटिंग पूर्ण करने एवं मुख्य गेट व फ्रंट एलिवेशन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद निगमायुक्त ने निगम परिषद का निरीक्षण किया। परिषद का कार्य अक्टूबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। वर्तमान समय में परिषद का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, वर्तमान में फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने नगर निगम संग्रहालय का निरीक्षण किया। संग्रहालय को 15 अगस्त तक प्रारंभ करने के निर्देश दिए। संग्रहालय में सिविल कार्य पूर्ण हो चुकें हैं, वर्तमान गैलरी का कार्य किया जा रहा है। 
इसके बाद निगमायुक्त संघ प्रिय ने स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई जा रही मल्टी लेवल कार पार्किंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जुलाई माह तक कार्य पूर्ण कर मल्टीलेवल कार पार्किंग को प्रारंभिक तौर पर शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही ठेकेदार को लेबर बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद निगमायुक्त ने लक्कड़ खाना पुल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में बाधा बन रहे मकान को तोड़ने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे, सहायक यंत्री पवन शर्मा, मनीष यादव, अमित गुप्ता आदि उपस्थित थे।
अवैध यूनिपोलों को 7 दिन में हटायेः निगमायुक्त 
नगर निगम द्वारा विज्ञापन करने के लिए आउटडोर मीडिया डिवाइस यूनिपोल स्थापित करने के स्थान नगर निगम द्वारा चिन्हित कर दिए गए हैं। इसके बाद भी विज्ञापन एजेंसियों एवं यूनिपोल धारकों ने निर्धारित स्थान की जगह फुटपाथ सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर यूनिपोल लगा दिए हैं। इसकी जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सभी यूनिपोल धारकों एवं विज्ञापन एजेंसी को नोटिस जारी निर्देश दिए हैं कि 7 दिन के अंदर अवैध रूप से लगाए गए यूनिपोलों को हटाकर अपने निर्धारित स्थान पर लगाए, अन्यथा नगर निगम द्वारा बलपूर्वक यूनिपोल हटाया जाएगा, साथ ही यूनिपोल जुर्माना भी लगाया जाएगा। 

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->