कान्यकुब्ज ब्राहम्ण समाज महासभा की बैठक संपन्न

निसहाय बच्चों की शिक्षा के लिये विशेष प्रयास पर जोर 

ग्वालियर। कान्यकुब्ज ब्राहम्ण समाज महासभा की एक बैठक गत दिवस आदित्यपुरम कैलाश पुरी में संपन्न हुई। बैठक मंे समाज के विवाह योग्य बच्चों की जानकारी महासभा पदाधिकारियों सदस्यांे को प्रदान करने, समाज के नीचे तबके के बच्चों की शिक्षा के लिये जरूरतमंदों की जानकारी संस्था को देने तथा उसे हरियाणा गुडगांव भेजने के संबंध में सभी सदस्यों ने तय किया। 
साथ ही बरसात में सभी लोगों के सहयोग से एक गोठ का आयोजन करने, समाज के तलाकशुदा पुत्र -पुत्रियों के संबंध में जानकारी संस्था सदस्यों को देने जिससे उनके पुर्न विवाह संपन्न हो सकें, प्रतिमाह होने वाली बैठक अनिवार्य रूप से हो इसे सुनिश्चित करने, बैठक की शुरूआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ करने सहित अन्य प्रस्ताव पास किये गये। साथ ही युवाओं को समाज की रीति रिवाजों की जानकारी देने सहित उन्हें भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता अरविंद शुक्ला के की। इस अवसर पर महासभा के संरक्षक हरिहरानंद वाजपेयी विशेष रूप से मौजूद रहे। 
बैठक में विशेष रूप से आरएन शुक्ला , संयुक्त अध्यक्ष अनुज पाठक, कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, संतोष अवस्थी, धीरेन्द्र तिवारी, देवेन्द्र ़ऋषीश्वर, बीएन त्रिवेदी, अजय दीक्षित, अरूण दुबे, हरेन्द्र दुबे, डा महेश अवस्थी, एमएम तिवारी, गरूणध्वज दुबे, संजय कुमार शुक्ला, अंकित वाजपेयी, मीडिया प्रभारी राजेश चतुर्वेदी ,ओमराम चतुर्वेदी, आदि मौजूद रहे।  

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->