युवा नेता आदित्य सतीश सिकरवार के नेतृत्व में संत कबीर दास जी महाराज की 629वीं जयंती मनाई गई


ग्वालियर। युवा कांग्रेस नेता आदित्य सतीश सिकरवार ने संत कबीरदास जी महाराज की 629वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में 251 वरिष्ठजनों को वस्त्र, श्रीफल भेंट कर एवं पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। आज 4 विभिन्न स्थान कबीर आश्रम मुरार, पानी की टंकी के पास अशोक काॅलोनी मुरार, संत कबीर आश्रम गल्ला कोठार भीम नगर, कबीर पार्क अम्बेडकर मांगलिक भवन के सामने कार्यक्रम आयोजित किये। 
कार्यक्रम के प्रारम्भ में आदित्य सतीश सिकरवार एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संत कबीर दास जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन किया। कार्यक्रमों में हजारों नागरिकों ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में मौजूद नागरिकों को संबोधित करते हुये आदित्य सिकरवार ने कहा कि संत कबीर दास जी महाराज ने हमेशा प्रेम, सत्य और मानवता का संदेश दिया। उनके दोहे आज भी हमें जीवन का सच्चा पाठ पढ़ाते हैं। संत कबीर दास महाराज जी ने हमें सिखाया कि हर प्राणी में भगवान का अंश है। वे सभी धर्मों का समान रूप से आदर करते थे और सभी से सम्मान का व्यवहार करने की प्रेरणा देते थे। कार्यक्रमों में एम.आई.सी. सदस्य अवधेश कौरव, ब्लाॅक अध्यक्ष राजेश तोमर, श्रीमती रेखा जाटव, श्रीमती सीमा समाधिया, पूर्व पार्षद रामअवतार जाटव, पार्षद प्रमोद खरे, पार्षद अंकित कठठ्ल, भोगीराम शाक्य, जीतू कुशवाह, सुधीर मण्डेलिया, ओ.पी. प्रजापति समेत सैकड़ो नागरिक मौजूद रहे।

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->