ग्वालियर के छात्रों की गूंज दिल्ली तक जरूर गूंजेगी: मितेंद्र सिंह

ग्वालियर। भारतीय युवा कांग्रेस के “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत सोमवार को शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में टास्क फोर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में देशभर में छात्रों की आवाज उठाई जा रही है। ग्वालियर में आगामी 40 दिनों तक चलने वाले जनसंपर्क और छात्र जागरूकता अभियान की रणनीति पर चर्चा की गई।
अभियान के ग्वालियर संयोजक मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने कहा कि NEET, CBSE और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार अनियमितता, पेपर लीक और बेरोजगारी से छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ग्वालियर के छात्र भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं। बैठक में सभी टास्क फोर्स सदस्यों ने संकल्प लिया कि ग्वालियर के छात्रों की आवाज दिल्ली तक बुलंद की जाएगी और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी।  निर्णय लिया गया कि 1 जुलाई से शहर के प्रत्येक वार्ड, बस्ती, मोहल्ले, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, पुस्तकालय, टी-स्टॉल, नुक्कड़, खेल परिसर और सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके जरिए विद्यार्थियों को “छात्रों की गूंज” से जोड़ते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार, रोजगार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के अधिकारों को लेकर जनजागरण किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्वालियर के हर छात्र तक पहुंचकर उसे इस जनआंदोलन से जोड़ा जाएगा, ताकि छात्रों की गूंज सत्ता के शीर्ष तक पहुंचे और विद्यार्थियों को न्याय मिल सके। टास्क फोर्स ने दोहराया, “ग्वालियर के छात्रों की गूंज दिल्ली में बैठे शहंशाह के कानों तक जरूर गूंजेगी और छात्रों के अधिकारों की इस लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया जाएगा।”

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->