कोषाध्यक्ष प्रत्याशी मनोज अग्रवाल बाबा ने विभिन्न बाजारों में जनसंपर्क किया
ग्वालियर। व्हाइट हाउस से कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल बाबा ने सोमवार को रवि नगर, चंद्र नगर, प्रेम नगर एवं सेवा नगर में सघन जनसंपर्क किया। इस अवसर पर मनोज अग्रवाल बाबा ने कहा कि मैं पिछले 2023 के चुनाव में कुछ वोटों से हार गया था। हारने के उपरांत मैं उसी दिन से व्यापारियों से संपर्क करके उनकी समस्याओं को निराकरण के लिए सदैव तत्पर तैयार रहा। यही कारण है कि मुझे व्यापारियों एवं उद्योगपतियों का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने अपील की कि मुझे एक बार काम करने का मौका अवश्य दें, जिससे मैं अपने व्यापारी भाईयों के कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारियों के हित में कार्य कर सकूं।