एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम



~ नई पीढ़ी के लिए 6 जुलाई से रात 8 बजे प्रसारित होगी यह कालजयी गाथा ~

मुंबई, : भारत के लोकप्रिय फ्री-टू-एयर मनोरंजन चैनल्स में से एक, सोनी पल अपने दर्शकों के लिए एक ऐसी सौगात लेकर आ रहा है, जिसने कभी सम्पूर्ण देश के साथ टीवी स्क्रीन के सामने बैठने पर मजबूर कर दिया था। रामानंद सागर की कालजयी गाथा रामायण अब 6 जुलाई से रात 8 बजे सोनी पल पर प्रसारित होगी। सन् 1987 में पहली बार प्रसारित हुई रामायण सिर्फ एक धारावाहिक नहीं थी, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था और भावनाओं का हिस्सा बन गई थी। 78 एपिसोड्स वाली इस गाथा ने हर रविवार को परिवारों को एक साथ जोड़ा और देखते ही देखते यह देश की सांस्कृतिक पहचान का अहम् हिस्सा बन गई।
हनुमान और यशोमती मैया जैसे धार्मिक कार्यक्रमों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने के बाद अब सोनी पल अपने आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला को और मजबूत करते हुए रामायण लेकर आ रहा है। भगवान श्रीराम की यह प्रेरणादायक कथा दर्शकों को शांति, धैर्य और जीवन मूल्यों से जोड़ने का काम करेगी।
रामायण के केंद्र में हैं भगवान श्रीराम, जो मर्यादा, करुणा और साहस के प्रतीक माने जाते हैं। माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के साथ उनकी यह यात्रा आज भी लोगों के दिलों को छूती है और कर्तव्य, समर्पण तथा संघर्ष से डटे रहने की सीख देती है। दमदार कहानी और यादगार अभिनय से सुसज्जित यह गाथा सिर्फ एक धारावाहिक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का एक विशेष अवसर है।
सोनी पल के प्रवक्ता ने कहा, "रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि भारत की सामूहिक स्मृतियों और आस्था का हिस्सा है। यह ऐसी गाथा है, जो आज भी लोगों को जोड़ने और प्रेरित करने की ताकत रखती है। इसके प्रसारण के साथ सोनी पल एक बार फिर दर्शकों तक अर्थपूर्ण और दिल को छू लेने वाले मनोरंजन की पेशकश करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहा है।"

भारत की इस कालजयी गाथा का फिर से आनंद लेने के लिए देखिए रामायण, 6 जुलाई से रात 8 बजे, सिर्फ सोनी पल पर।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->