व्यापारियों के लिए पार्सल वैन बुकिंग हुई और आसान, अब 90 दिन पहले तक कर सकेंगे इंडेंट

रेलवे ने व्यापारियों और पार्सल ग्राहकों को बड़ी सुविधा देते हुए पार्सल वैन (VP) बुकिंग की प्रक्रिया को और सरल एवं पारदर्शी बना दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब व्यापारी अपनी आवश्यकता के अनुसार माल ढुलाई के लिए पसंदीदा लोडिंग तिथि से 90 दिन पहले तक पार्सल वैन की मांग (इंडेंट) दर्ज करा सकेंगे। इससे व्यापारियों को अपने व्यापार एवं माल परिवहन की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी।
नई व्यवस्था में पार्सल वैन का आवंटन लोडिंग की पसंदीदा तिथि के आधार पर किया जाएगा। यदि एक ही तिथि के लिए एक से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो प्राथमिकता आवेदन जमा करने की तारीख और समय के अनुसार तय की जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।रेलवे द्वारा अधिक मांग वाले स्टेशनों को अधिसूचित (नोटिफाइड) स्टेशन घोषित किया जा सकेगा। ऐसे स्टेशनों पर पार्सल वैन पंजीकरण शुल्क ₹25,000 प्रति वैन तथा अन्य स्टेशनों पर ₹10,000 प्रति वैन निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, यदि रेलवे पसंदीदा लोडिंग तिथि के 10 दिनों के भीतर पार्सल वैन उपलब्ध नहीं करा पाता और ग्राहक अपना इंडेंट निरस्त करना चाहता है, तो उसे जमा की गई पूरी पंजीकरण राशि वापस कर दी जाएगी। रेलवे की इस नई व्यवस्था से व्यापारियों को माल परिवहन के लिए अधिक सुविधा, बेहतर योजना और पारदर्शी सेवा उपलब्ध होने की उम्मीद है।

रेलवे ने माल ढुलाई के लिए व्यस्त मौसम शुल्क में दी छूट
रेल मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 'लीन सीजन' (Lean Season) की घोषणा की गई है, जिसके तहत कुछ श्रेणी की माल ढुलाई पर व्यस्त मौसम शुल्क (Busy Season Charge-BSC) नहीं लिया जाएगा। इसके अनुसार, कवर वैगनों (BCN समूह) में परिवहन की जाने वाली सभी वस्तुओं पर जुलाई, अगस्त एवं सितंबर 2026 के दौरान BSC से छूट रहेगी। इसी प्रकार, खुले वैगनों में परिवहन की जाने वाली अधिकांश वस्तुओं पर अगस्त एवं सितंबर 2026 में BSC नहीं लगेगा। हालांकि लौह अयस्क, चूना पत्थर, डोलोमाइट तथा लोहा एवं इस्पात से संबंधित कुछ वस्तुएं इस छूट के दायरे में नहीं होंगी। रेलवे द्वारा यह व्यवस्था उद्योगों, व्यापारियों एवं संभावित ग्राहकों को कम लागत पर माल परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक रेल माल लदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लागू की गई है। व्यापारी एवं उद्योग जगत के ग्राहक इस अवधि का लाभ उठाकर अपनी माल ढुलाई रेलवे के माध्यम से अधिक किफायती दरों पर कर सकते हैं। 

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->