कलेक्टर श्रीमती चौहान ने उज्जैन में कार्यशाला में लिया भाग

ग्वालियर। जिले की कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गत दिवस उज्जैन में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संबोधित किया था। पिछले सिंहस्थ के आयोजन के समय श्रीमती चौहान उज्जैन में सीईओ जिला पंचायत के पद पर पदस्थ थी।
कार्यशाला में श्रीमती चौहान ने कहा कि उस समय उन्होंने श्रद्धालओं की मदद के लिए सभी जरूरी 20 हजार से अधिक अधिकारी व कचारियों के नंबर ऑनलाइन ईहैलो उज्जैन पोर्टल पर एकत्रित किए थे। इससे आने वाले भक्तों को बहुत मदद मिली थी। उनके कार्यकाल के दौरान जिला प्रशासन और जिला पंचायत ने सिंहस्थ महापर्व की व्यवस्थाओं और समन्वय के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। सिंहस्थ 2016 से जुड़े प्रमुख बिंदु ई-हैलो उज्जैन पोर्टल पर श्रद्धालुओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सुविधा के लिए जिला पंचायत सीईओ रूचिका चैहान ने ई-हैलो उज्जैन पोर्टल का निर्माण किया था। इस पोर्टल के माध्यम से लगभग 50 विभागों के 20 हजार से अधिक मोबाइल नंबरों को जोड़ा गया था, ताकि आपातकालीन स्थिति और व्यवस्थाओं के दौरान बेहतर संपर्क हो सकें।

posted by Admin
26

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->