उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को जनअभियान के रूप में संचालित करें : कलेक्टर

ग्वालियर।  उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को जिले में जनअभियान के रूप में संचालित करें। जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ऐसे सभी 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के नागरिकों को चिन्हित किया जाए, जो किसी कारणवश औपचारिक स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके हैं। उन सभी को सरकार की मंशा के अनुरूप नव साक्षरता कार्यक्रम के तहत शिक्षा मित्रों के माध्यम से साक्षर किया जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अंतरविभागीय समन्वय बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। ई-टोकन से खाद वितरण, निर्माण श्रमिकों का पंजीयन व श्रम विभाग की योजनायें, लोक सेवा गारंटी कानून में शामिल सेवाएं, पेयजल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन, नल-जल योजनाओं की विद्युत आपूर्ति सुचारू करना, सीएम हैल्पलाइन एवं केपीआई (के परफोर्मेंस इंडीकेटर) में शामिल प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा भी बैठक में की गई। 
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे नागरिकों की समग्र आईडी सहित सूची प्रतिदिन अद्यतन करें। साथ ही चिन्हित लोगों को निकटवर्ती विद्यालयों में पंजीकृत कराया जाए। विद्यार्थी, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनअभियान परिषद, स्वयंसेवी शिक्षक एवं सेवाभावी नागरिकों को साक्षरता मित्र (अक्षर साथी) बनाकर प्रत्येक को पाँच-पाँच लोगों को साक्षर करने की जिम्मेदारी सौंपी जाए। बैठक में बताया गया कि NILP-MP मोबाइल एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति शिक्षा मित्र बन सकता है।कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय-सीमा का उल्लंघन होने पर नियमानुसार अर्थदंड की कार्रवाई की जाए। लाड़ली लक्ष्मी योजना के नवीन आवेदन, लर्निंग लाइसेंस तथा श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत निर्माण श्रमिकों के पंजीयन सहित अन्य सेवाओं के आवेदन लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से प्राथमिकता से प्राप्त करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। साथ ही कहा कि शासकीय योजनाओं के तहत चल रहे निर्माण कार्यों एवं रैरा में पंजीयन के आधार पर चल रहे कॉमर्शियल निर्माण क्षेत्रों में संलग्न श्रमिकों का पंजीयन अभियान बतौर किया जाए।बैठक में अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, एडीएम सी बी प्रसाद व अपर कलेक्टर अनिल बनवारिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। 



posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->