सकल ब्राह्मण महासमिति ने भरत तिवारी की 30 को श्रद्धांजलि सभा होगी
ग्वालियर 28 जून। सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ.जयवीर भारद्वाज, अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज, प्रवक्ता योगेंद्र दीक्षित ने बताया कि बिहार के अंदर जिस प्रकार समाजसेवी, क्षेत्र की आवाज को लेकर संघर्ष करने वाले, महान व्यक्तित्व के धनी श्री भरत तिवारी को पुलिस द्वारा एनकाउंटर कर शहीद कर दिया गया
उनके हत्यारों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। सकल ब्राह्मण महा समिति के द्वारा ग्वालियर के अंदर दिनांक 30 जून को मंगलवार को सायं काल 5:30 बजे प्रधान कार्यालय, ऊंट पुल, जिंसी नाले, किताब घर के बगल में, लश्कर पर शहीद भरत तिवारी जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है ।साथ ही समाज की जनहितकारी कार्यों को लेकर उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा। सभी ब्राह्मणों से भाग लेने की अपील की है। अपील करने वालों में संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज, कार्यकारी अध्यक्ष पंडित अंबिका प्रसाद पचौरी, संयुक्त अध्यक्ष गिरिराज गुरुजी, श्याम बाबू शर्मा, हेमेश दंडोतिया ,उपाध्यक्ष सोनू बाजपेई, महामंत्री डॉ मुन्ना लाल शर्मा ,संगठन मंत्री ब्रह्म दत्त पांडे, संयुक्त महामंत्री तीरथ मिश्रा ,मनोज त्रिपाठी, नितिन मिश्रा ,कार्यालय मंत्री देवेंद्र कुमार पाठक ,प्रचार प्रसार मंत्री शीतल प्रसाद शर्मा, मीडिया प्रभारी योगेंद्र दीक्षित, राजू पंडित संयुक्त महिला अध्यक्ष निशा शुक्ला, संगीता शर्मा , रेनू शर्मा, महिला महामंत्री रचना गौड़ आदि ने भाग लेने की अपील की है।