मोहन माहेश्वरी ने परचा नहीं भरा, सुरेश बंसल के लिये राहत भरी खबर

(विनय अग्रवाल)
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनाव में क्रियेटिव हाउस के खेवनहार संयुक्त अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश बंसल के लिये राहत भरी खबर है कि संयुक्त अध्यक्ष पद के लिये स्वतंत्र चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले व्यापारी नेता मोहन माहेश्वरी ने अपनी उम्मीदवारी का परचा नहीं भरा हैं। रविवार को अभी सांध्यदेश डाट काम से चर्चा में मोहन माहेश्वरी ने स्वीकार किया कि वह पहले चुनाव लड़ने के लिये तैयार थे, लेकिन अपने स्वास्थ्य कारणों से अब उन्होंने संयुक्त अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का मन त्याग दिया है और आज नामांकन के आखिरी दिन भी परचा नहीं भरा हैं।
इधर यह ज्ञांतव्य है कि क्रियेटिव हाउस के संयुक्त अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेश बंसल अपने मित्र व सीनियर मोहन माहेश्वरी द्वारा स्वतंत्र लड़ने का ऐलान करने से हिचक रहे थे, लेकिन अब मोहन माहेश्वरी के न आने से उन्होंने निश्चित रूप से राहत की श्वांस ली है। वह नामांकन से पहले मोहन माहेश्वरी से मिलने भी गये थे। अब उनके सामने व्हाईट हाउस के संयुक्त अध्यक्ष प्रत्याशी डा. विनोद जैन व निर्दलीय ओमप्रकाश लल्ला हो सकते हैं। इसमे से लल्ला पर भी उनके मित्रगण परचा वापिसी का दबाब बना रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि सुरेश बंसल क्रियेटिव हाउस को सबसे  बड़ी सौगात दे सकते हैं। 

posted by Admin
91

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->