युवाओं की समस्याओं के समाधान को कांग्रेस ने बनाई विशेष समिति

ग्वालियर। युवाओं से निरंतर संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को गंभीरता से समझने तथा उनके समाधान के लिए पार्टी की प्रभावी रणनीति तैयार कर उसके क्रियान्वयन हेतु युवा कांग्रेसजनों की एक विशेष समिति का गठन किया गया है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज का युवा बेरोजगारी, शिक्षा, रोजगार तथा अवसरों की कमी जैसी अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं की आवाज को बुलंद करने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध रही है। यह समिति युवाओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को संगठन तक पहुंचाएगी तथा उनके समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करेगी। समिति में श्रीमती रश्मि पवार शर्मा, आर.पी. सिंह, राम पांडे, धर्मेन्द्र शर्मा, पियूष जैन, राजीव शर्मा, राजेश बाबू, अरविंद चैहान, विजय यादव, पवन शर्मा, अभिमन्यु पुरोहित, इरफान खान, पारस यादव, नीटू जादौन, अश्वनी अगरैया को जगह मिली हैं। 


posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->