नीट के खिलाफ युवा कांग्रेस ने जनआक्रोश पदयात्रा निकाली
ग्वालियर। शनिवार की शाम को ‘छात्रों की गूंज’ प्रोग्राम के तहत नीट और सीबीएसई से जुड़ी परीक्षा अनियमितताओं एवं शिक्षा व्यवस्था के गंभीर मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस ने बारादरी चैराहा, मुरार पर जन आक्रोश पदयात्रा निकाली।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा में देश-प्रदेश में लगातार सामने आ रहे शिक्षा घोटालों और छात्रों के साथ हो रहे अन्याय का विरोध किया गया। विशाल धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र यादव, विकास उपाध्याय, अश्विनी अगरैया, प्रमोद खरे सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष विजय दिवाकर, मयंक शिवहरे, शाहरुख खान एवं ब्लॉक अध्यक्ष रोहित यादव, भूपेंद्र बघेल, ओम गोदिया, सुनील पाल, उत्कर्ष शर्मा, कोमल अजीत भदौरिया आदि भी शामिल हुए। आक्रोश पदयात्रा रैली में सत्यम, हिमांशु, फरहान खान, शिवराज तोमर, शिव तोमर, अनुराग वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और युवा युवा साथियों ने जमकर नारेबाजी की और सभी ने एक स्वर में परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने व छात्रों के हितों की मांग उठाई।