300 से अधिक परचे भरे गये चेंबर में: अशोक विजयवर्गीय


ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एंड इंण्डस्ट्रीज के चुनावों में आज से नामांकन परचों के भरने का काम शुरू हो गया। आज चेंबर में विभिन्न पदो के प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों व प्रस्तावकों के साथ उपस्थित होकर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन सेट दाखिल किये। 
निर्वाचन अधिकारी अशोक विजयवर्गीय के अनुसार आज चेंबर चुनावों के लिये लगभग 300 से भी अधिक नामांकन दाखिल किये गये है। इसमें अध्यक्ष से लेकर संयुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , मानसेवी सचिव, सहसचिव व कोषाध्यक्ष के पद शामिल है। इसके अलावा 150 से अधिक के कार्यकारिणी सदस्यों के लिये भी परचे भरे जाने का क्रम शामिल है। 
निर्वाचन अधिकारी अशोक विजयवर्गीय ने बताया कि नामांकन दाखिले के लिये कल 28 जून रविवार को भी  चेंबर कार्यालय खुला रहेगा और निर्धारित समय पर नामांकन दाखिल होंगे। इस मौके पर संयुक्त निर्वाचन अधिकारी अरविंद गौड भी मौजूद रहे। 

posted by Admin
99

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->