झांसी मंडल में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ

मंडल रेल प्रबंधक  अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा  प्रेम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन 17-26 जून तक किया जा रहा है। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर परमंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रेम प्रकाश शर्मा द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों से समाज को मुक्त करने तथा स्वयं, परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलवाया गया। सभी ने यह प्रतिज्ञा की कि वे नशे से दूर रहेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं और युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसलिए नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है।
रेलवे द्वारा आयोजित इस अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी जी पी मिश्रा, मंडल इंजिनियर (मुख्यालय)  रविकांत नवीन, मंडल कार्मिक अधिकारी आदेश मिश्रा, जनसंपर्क अधिकारी  मनोज कुमार सिंह, मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->