भीषण गर्मी में जौहरी ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर दिव्यांग जनों को शीतल जल की बोतलें वितरित की
ग्वालियर - भीषण गर्मी को देखते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी विकलांग प्रकोष्ठ के महासचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी ओर राष्ट्रीय शसक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार एवं आर टी आई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ निस्वार्थ सेवा भाव के चलते ग्वालियर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर हर बुधवार को आयोजित होने वाले मेडीकल बोर्ड में पूरे ग्वालियर जिले से अपना दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने आने बाले दिव्यांग जनों एवं उनके साथ आने बाले अटेंडरों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने हेतू शीतल जल की बोतलें वितरित की, जिसके लिए मेडीकल बोर्ड में उपस्थित सभी दिव्यांग जनों एवं उनके साथ आये परिजनों ओर पुनर्वास केंद्र के अधिकारी कर्मचारी एवं मेडीकल बोर्ड में उपस्थित सभी डाक्टरों ने जौहरी की इस निस्वार्थ सेवा भाव के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है। पानी की बोतलें वितरित करने वालों में , दिनेश मोरे, अरविंद रजक , अजीत , प्रजापति, आदि ने वितरण किया।