ग्वालियर । निगम आयुक्त संघ प्रिय ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मल्टीलेवल कार पार्किंग, सचिन तेन्दूलकर रोड सहित स्मार्ट सिटी के जो भी कार्य प्रगतिरत है उन्हे जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाये वहीं उन्होने ओएंडएम पर दिये गयी परियोजनाओ की समीक्षा करते हुये जरुरी दिशा निर्देश दिये। बैठक मे अपर आयुक्त टी प्रतीक राव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई जा रही सचिन तेंदुलकर रोड, मल्टी लेवल कार पार्किंग, फसाड लाइटिंग, गेन्ट्री, कटोराताल पर लेजर शो सहित विभिन्न परियोजना के ओएंडएम व निविदा प्रक्रिया की समीक्षा की गई। स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित बैठक में निगम आयुक्त संघ प्रिय ने मल्टी लेवल कार पार्किंग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि डीवाटरिंग के लिए जो समय सारणी बनाई गई है उसके अनुसार डीवाटरिंग का कार्य शुरु किया जाये वही उन्होने संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि यदि वेंडर द्वारा बिना संज्ञान मे लाये निर्माण स्थल पर कोई कार्य किया जाये या कार्य के प्रति लापरवाही बरती जाये तो उसे नोटिस देकर पेनल्टी की कार्यवाही की जाये। निगमायुक्त ने संबधित अधिकारियो को निर्देश दिये की मल्टी लेवल कार पार्किंग के अंतिम तल से डीवाटरिंग के साथ ही प्रथम और द्वितीय तल के कार्य को पूर्ण कर पार्किंग को शुरु किया जाये वही उन्होने एमएलसीपी के ओएंडएम की समीक्षा करते हुये पार्किंग को लेकर सर्वे कर जरुरी प्रावधान के पाँइंट बनाकर उनके समक्ष प्रस्तुत करने के लिये निर्देशित किया।
वही निगमायुक्त ने सचिन तेंदुलकर रोड की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि रोड का निर्माण कार्य तेज गति से समय सीमा में पूर्ण करें और निर्माण के दौरान वह सभी प्रावधान करें जिससे आम लोगों को दिक्कत न हो। उन्होने संबंधित अधिकारियो को चेतावनी देते हुये कहा कि हर हाल मे जून माह के अंत तक एक तरफ की रोड को शुरु किया जाये और रोड की गुणवत्ता मे यदि कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये। निगमायुक्त मे समीक्षा के दौरान सचिन तेन्दूलकर रोड के सौंदर्यीकरण के प्रजेन्टेशन को भी देखा उन्होने सुझाव दिया कि सौंदर्यीकरण मे इस रोड के अनुरुप महान क्रिकट प्लेयर सचिन तेन्दूलकर से संबंधित जानकारीयो को शामिल किया जाये। निगमायुक्त ने बैठक मे स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित अन्य परियोजनाओ जैसे गेन्ट्री, फसाड लाइटिंग, कटोरा ताल म्यूजिकल फाउंटेन सहित अन्य परियोजनाओ के संचालन और प्रबंधन की समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियो को जरुरी दिशा निर्देश दिये।