अपर आयुक्त ने सुनी आमजन की समस्याएं
आमजनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई। अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर एवं मुनीष सिंह सिकरवार ने सिटी सेंटर स्थित निगम मुख्यालय में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में अपर आयुक्त को वार्ड 60 राजकमल हाइट सिटी सेंटर के समस्त रहवासियों ने आवेदन देकर बताया कि राजकमल बिल्डर्स द्वारा राजकमल हाइट अपार्टमेंट में किये जा रहे अवैध निर्माण, पार्किंग अतिक्रमण को हटाने के संबंध में, वार्ड 28 डा. जयप्रकाश नारायण कॉलोनी बारादरी चैराहा मुरार निवासी महेश कटारे ने गली में किए गए अवैध कब्जे और अवैध पार्किंग को हटाने के संबंध में अपना आवेदन दिया। जनसुनवाई में पेयजल, अतिक्रमण, सफाई, विद्युत, आवास, सीवर सफाई, नामांतरण आदि से संबंधित 29 से अधिक आवेेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों निर्देश दिए।