पुण्यतिथि पर स्व. संजय गांधी को कांग्रेसियों ने किया नमन

ग्वालियर। युवा सोच के प्रतीक कांग्रेस पार्टी के तेजस्वी नेता रहे स्व. संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेसजनों ने जयेन्द्रगंज स्थित संजय कॉम्पलेक्स में स्थापित उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। 
उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. संजय गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संजय गांधी जी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने बहुत कम उम्र में देश की राजनीति में अपनी पहचान बनाई। वे भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, उनका जोश और उनका समर्पण आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता है। हमें चाहिए कि हम उनके दिखाए राष्ट्र सेवा, सामाजिक न्याय और युवाओं को सशक्त करने के मार्ग पर चलें। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, प्रेम सिंह यादव, जे.एच. जाफरी, हमीद खां उस्मानी, हेवरन सिंह कंषाना, अवधेश कौरव, चतुर्भुज धनोलिया, रामनरेश परमार, महेश मधुरिया, ओमप्रकाश राजपूत, भूपेंद्र तोमर मिक्की, तरूण यादव, राकेश बाथम, रशीद पहलवान, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार जेन आदि उपस्थित थे।

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->