संदीप नारायण अग्रवाल- अजय गोयल ने संपर्क किया
ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स के चुनावों में क्रियेटिव हाउस के उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी संदीप नारायण अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पद प्रत्याशी अजय गोयल ने आज लोहिया बाजार आदि क्षेत्रों में संपर्क किया और व्यापारियों से जन समर्थन मांगा।
स्ंदीप नारायण अग्रवाल ने कहा कि वह व्यापारियों की अपेक्षा पर हमेशा खरे उभरे है, और इस बार में व्यापार जगत की सेवा के लिये वह उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड रहे है।
अजय गोयल ने कहा व्यापारी समाज हमारे साथ
क्रियेटिव हाउस से मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में कोषाध्यक्ष पद पर खडे अजय गोयल ने कहा कि हमें व्यापारी समाज का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
अजय गोयल ने आज मुरार के बाजारों व लोहिया बाजार में जनसंपर्क किया।