सुरेश बंसल ने दौलतगंज में व्यापारियों से मुलाकात की


ग्वालियर। क्रियेटिव हाउस के संयुक्त अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुरेश बंसल ने आज अपना जनसंपर्क दौलतगंज व उसके आस पास के क्षेत्रों में किया। इस दौरान बाजारों में उनका स्थान -स्थान पर स्वागत किया और चेंबर से जुडे व्यापारियों ने उन्हें समर्थन का भरोसा दिया। 
मध्यप्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (MPCCI) के संयुक्त अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश बंसल ने अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत दौलतगंज क्षेत्र के व्यापारियों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं समर्थन प्राप्त किया। इस दौरान व्यापारियों ने विभिन्न व्यापारिक एवं औद्योगिक समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिनके समाधान हेतु सुरेश बंसल ने सकारात्मक एवं प्रभावी पहल का भरोसा दिलाया।
सुरेश बंसल ने कहा कि उनका लक्ष्य व्यापारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान, व्यापार में सरलता, डिजिटल व्यापार को बढ़ावा, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण तथा व्यापारियों की आवाज को शासन-प्रशासन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने व्यापारियों को अपने विज़न से अवगत कराते हुए बताया कि वे समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली, व्यापार हेतु वित्त एवं सरकारी योजनाओं तक आसान पहुंच, व्यापार मेलों एवं बाजार विस्तार की नई संभावनाओं के सृजन तथा व्यापारियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
दौलतगंज के व्यापारियों ने सुरेश बंसल के विचारों एवं कार्ययोजना की सराहना करते हुए उन्हें अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि चैंबर में ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो व्यापारियों की समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करे।
सुरेश बंसल ने कहा कि उनका संकल्प "आपके लिए, आपके साथ, आपके आगे" है तथा वे व्यापारी समाज के विश्वास को बनाए रखते हुए एक सशक्त एवं समृद्ध व्यापारी वर्ग के निर्माण के लिए कार्य करेंगे।
"व्यापारी का विश्वास, हमारा प्रयास" के संदेश के साथ उन्होंने सभी सदस्यों से आगामी चुनाव में समर्थन प्रदान करने की अपील की।

posted by Admin
84

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->