रंजिशन कराये ट्रांसफरों में मुख्यमंत्री जी राहत दीजिये
परेशान अधिकारी-कर्मचारियों की मांग
भोपाल। मध्यप्रदेश में ट्रांसफर को लेकर अ बवह कर्मचारी अधिकारी परेशान है जिनके ट्रासंफर रंजिशन और गलत शिकायतों के आधार पर करा दिये है। इन कर्मचारियों व अधिकारियों को ट्रांसफर संशाधित कराने का समय भी नहीं दिया गया, और 15 जून की जारी लिस्ट 16 जून को वायरल हुई और 16 जून की रात्रि शासन ने तबादलों पर रोक लगा दी।
अब इससे जिन अधिकारी, कर्मचारी इंजीनियरों के तबादले हुये या जिन्हें फर्जी शिकायतें कर मंत्रियों के सचिवों से सांठ-गांठ कर नाम जुडवाये गये , उन्हें अपनी बात कहने का मौका ही नहीं मिला। ऐसे पीडित अधिकारी , कर्मचारी , इंजीनियर बेहाल है और मंत्रियों व उनके स्टाफ को कोस रहे है। एक महिला कर्मचारी जेडओ उपयंत्री का ट्रांसफर भी इसीलिये कराया गया कि उसने गलत काम में साथ देने से मना कर दिया था। अब महिला परेशान है उसका 3 साल का मासूम बच्चा है उसका रो -रोकर बुरा हाल है।
मुख्यमंत्री ध्यान दें
मध्यप्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री डा मोहन यादव से अब इन कर्मचारियों -अधिकारियों ने आग्रह किया है कि वह तत्काल तबादलों में संशोधन के लिये समय दें ताकि परेशान कर्मचारी अधिकारियों को न्याय मिल सके। कर्मचारी -अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री डा मोहन यादव उनकी पीडा समझें और तत्काल तबादलों को संशोधन में तिथि की वृद्धि करें।