सडकों पर ट्रेफिक चले, इसके लिये मदाखलत अवैध ठेले दूर करेः अपर आयुक्त तोमर


ग्वालियर। ग्वालियर के बाजारों में फुटपाथों और सडक पर लगने वाले ठेले, गुमटी अवैध ठिये से बाजारों में आये दिन जाम की स्थिति बनती है। इसी कारण नगर निगम के अपर कमिश्नर प्रदीप सिंह तोमर ने अब शहर की सडकों व फुटपाथों को अवैध ठिकानों को हटाने का अभियान चलाया है। आज उन्होंने इसी के तहत मदाखलत कार्यालय का निरीक्षण किया, अमले की बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सडकों पर यातायात अवैध ठेले खोमचों व फेरी वालों से बाधित न हों। 
अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर ने मदाखलत कार्यालय में पहुंचकर सभी कर्मचारियों की परेड कराई तथा रोज नामचे का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली कि कौन से कर्मचारी किस कार्य के लिए लगाए गए हैं। इसके साथ ही मदाखलत अमले द्वारा प्रतिदिन की जा रही कार्रवाही की जानकारी ली। अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तीनों विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक अमला रोज कार्रवाई करे और प्रतिदिन की कार्रवाई की रिपोर्ट ग्रुप पर डाले। इसके साथ ही मवेशी गैंग भी प्रतिदिन की कार्रवाई ग्रुप पर डाले। उन्होंने ट्रैफिक अमले में कार्य करने वाले कर्मचारियों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि ट्रैफिक अमले की कार्रवाई और तेज हो और रेवेन्यू बढ़े इसके लिए संबंधित अधिकारी रोज मॉनिटरिंग करें। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। बैठक के द्वारा नोडल अधिकारी मदाखलत केशव चौहान, मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान, सतेंद्र भदोरिया, मदाखलत निरीक्षक आजाद खान, श्रीकांत सेन, सुघर सिंह सहित अन्य सभी विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
46

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->