हम सुधरेंगे तो शहर स्वच्छ बनेगाः जीडीए अध्यक्ष भदौरिया

ग्वालियर। ग्वालियर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है, जब हम सुधरेंगे तो शहर सुधरेगा। हम अपने घरों, वाहनों, दुकानों को साफ रखते हैं, लेकिन कचरा सड़क पर फेंक देते हैं। हमें अपने सिविक सेंस को ठीक करना है, शहर अपने आप साफ हो जाएगा। यह बात स्वच्छता संवाद में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसुदन भदौरिया ने रहवासियों से कही।  
कार्यक्रम में जीडीए अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया ने कहा कि स्वच्छता किसी एक की नहीं हम सभी की जिम्मेदारी है तथा अपनी गली मोहल्ला एवं शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हम सभी को अपनी आदत बदलनी होगी, तभी बदलेगा ग्वालियर। इस अवसर पर सभी ने यह संकल्प लिया कि हम सभी मिलकर ग्वालियर को स्वच्छ बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे एवं अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। इस पर अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने उन्हें स्वच्छता एप के बारे में बताया कि स्वच्छता से जुड़ी कोई भी शिकायत हो वह इस एप के माध्यम से घर बैठे की जा सकती है। साथ ही शिकायत की अपडेट भी मोबाइल पर ही मिलती रहेगी। उपायुक्त मुकेश बंसल ने बताया कि कचरा सडक पर नहीं फेंकना है, घरों से कचरा अलग-अलग कर टिपर वाहन के अलग-अलग डिब्बों में डालना है।

posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->