लोकायुक्त ब्रेकिंगः ग्वालियर में आज महिला पटवारी 5 हजार लेते पकड़ी गई

ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने आज महिला पटवारी को 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये पकड़ा है। महिला पटवारी रेखा शाक्य ग्वालियर में पदस्थ है और एक नामांतरण के लिये 15 हजार रूपये की मांग की थी जिसके लिये वह 3500 रूपये पहले ही ले चुकी थी और आज उसने जैसे ही मंशाराम पुत्र मंगूराम निवासी सिरसौद से 5 हजार रूपये लिये तो लोकायुक्त पुलिस टीम ने पटवारी रेखा शाक्य को दबोच लिया।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक निरंजनलाल शर्मा ने बताया कि मंशाराम ने शिकायत की थी कि ग्राम गूंधारा में आवेदक की बहन गुडडी की जमीन का सीमांकन और  पत्नी सावित्री बाई के नामांतरण हेतु हल्का पटवारी रेखा शाक्य 15 हजार रूपये मांग रही है। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने पूरा जाल बिछाया और उसको 5 हजार रूपये लेते हुये धर दबोचा। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। लोकायुक्त टीम में निरीक्षक उपेन्द्र दुबे, निरीक्षक अंजलि शर्मा, अभिषेक शर्मा आदि शामिल थे। 

posted by Admin
531

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->