राहुल गांधी का जन्मदिन 19 जून को विधायक डाॅ. सिकरवार के नेतृत्व में मनेगा
कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 60 के सिंधिया नगर में 19 जून को सायं 6 बजे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जायेगा। विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने बताया कि जन्मदिन कार्यक्रम में 501 बच्चों को राहुल गांधी की फोटो वाली टी-शर्टों का वितरण किया जायेगा। साथ ही केक काटकर जन्मदिन मनाया जायेगा।