मैसर्स जंयती सुपर कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. एवं मैसर्स एनविराड प्रो. प्रा.लि के कर्मचारियो का किया भौतिक सत्यापन

ग्वालियरअमृत योजनातंर्गत सीवर सफाई कार्य करने वाली कंपनियों मैसर्स जंयती सुपर कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. एवं मैसर्स एनविराड प्रो. प्रा.लि के कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन बाल भवन में कराया गया।  निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा मैसर्स जंयती सुपर कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. एवं मैसर्स एनविराड प्रो. प्रा.लि को नोटिस जारी कर अनुबंध अनुसार कर्मचारियों की पूर्ति कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में कंपनियों द्वारा अपने सभी कर्मचारियों को बाल भवन में भेज कर उनका भौतिक सत्यापन कराया गया। भौतिक सत्यापन के दौरान जब सभी कर्मचारियों के आधार कार्ड और उनकी पे स्लिप मांगी गई तो कंपनी के कर्मचारी उपलब्ध नहीं कर सके जिसको लेकर निगम आयुक्त द्वारा कल दिनांक 19 जून 2026 तक उक्त सभी कर्मचारियों के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए की सभी कर्मचारियों के आवश्यक दस्तावेज जमा होने के उपरांत संबंधित क्षेत्र के उपयंत्री द्वारा कर्मचारियों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। भौतिक सत्यापन के दौरान बाल भवन में अधीक्षण यंत्री एस एल बाथम, कार्यपालन यंत्री शिशिर श्रीवास्तव, प्रवीण दीक्षित सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->