सकल ब्राह्मण समिति ने वीरांगना को दी श्रद्धांजलि
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महा समिति, ग्वालियर द्वारा गंगा दास की बड़ी शाला में 745 शहीद हुए साधु संतों के साथ वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि दी । ग्वालियर में पर्याप्त जल वर्षा एवं आर्थिक उन्नति सभी को सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर मथुरा वृंदावन यात्रा को गंगा दास की बड़ी शाला के महामंडलेश्वर श्री रामसेवक दास जी महाराज, गिरिराज गुरुजी, सतीश शर्मा केदारपुर द्वारा भगवा ध्वज फहरा कर यात्रा को सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज, संयुक्त अध्यक्ष गिरिराज गुरुजी के नेतृत्व में 31 पदाधिकारी को रवाना किया । सकल ब्राह्मण महा समिति के अध्यक्ष संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वीराना लक्ष्मीबाई के साथ 745 साधु संतों में शहीद हुए थे उनकी स्मृति में भी ग्वालियर में स्मारक बनाया जाना चाहिए जिससे युवा पीढ़ी प्रेरणा ले सकें । इस अवसर पर प्रकाश नारायण शर्मा , डॉ मुन्नालाल शर्मा, ब्रह्म दत्त पांडे शैलेंद्र तिवारी राजेश तिवारी योगेश मिश्रा अंशु शर्मा गेंदालाल पाठक, योगेंद्र दीक्षित , योगेंद्र दीक्षित,सतीश शर्मा केदारपुर बिना भारद्वाज संगीता शर्मा रेनू शर्मा माया भारद्वाज उमा शर्मा अनीता जोगेंद्र दीक्षित रेखा शर्मा शशि शर्मा प्रीति शर्मा अल्का मिश्रा संध्या तिवारी स्वाति शर्मा तरुण लता पाठक सहित आने को उपस्थित थे।