क्रियेटिव का एक उम्मीदवार ऐलान से पहले अंडरग्राउंड ,दूसरा प्रत्याशी ढूंढा
विनय अग्रवाल
ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एंड इंण्डस्ट्रीज के चुनावों में क्रियेटिव हाउस के एक तैयार उम्मीदवार ने ऐन वक्त पर चुनाव लडने से मना कर दिया था, इसी कारण क्रियेटिव हाउस के कर्ताधर्ताओं को सहसचिव पद पर एक नये राकेश अग्रवाल को सामने लाना पडा।
जानकारी के मुताबिक क्रियेटिव हाउस में पहले संयुक्त अध्यक्ष हेमंत गुप्ता के पुत्र सौरभ गुप्ता को लडाने की प्लानिंग थी, लेकिन क्रियेटिव हाउस के ही रामनिवास अग्रवाल की एक टिप्पणी के बाद हेमंत गुप्ता ने अपने पुत्र सौरभ गुप्ता का नाम सरेंडर कर दिया था। इसके बाद क्रियेटिव हाउस के विजय गोयल , ओमप्रकाश अग्रवाल, राधेश्याम भाकर, हेमंत गुप्ता, मुकेश अग्रवाल , जगदीश मित्तल ने आर ओम टी कंपनी के राकेश अग्रवाल की खोज की थी और उन्हें सहसचिव पद के लिये तैयार भी कर लिया था। आर ओम टी कंपनी के राकेश अग्रवाल लोकप्रिय व्यापारी है और उनकी मार्केट में पकड भी थी। लेकिन कल क्रियेटिव हाउस की प्रत्याशी घोषणा से पहले वह भूमिगत हो गये और अपना मोबाइल स्विच आफ कर लिया।
बताया जाता है कि इसी कारण क्रियेटिव हाउस ने सहसचिव के लिये एक नये राकेश अग्रवाल की खोज की। यह नये राकेश अग्रवाल गारमेंट व्यापारी है और बताया जाता है कि छोटे व्यापारियों में उनकी बेहतर पकड भी है। अब क्रियेटिव हाउस के सारे प्रत्याशी अध्यक्ष को छोडकर घोषित हो चुके है।
विजय गोयल ने कहा
क्रियेटिव हाउस के मुख्य रणनीतकार विजय गोयल ने इस प्रतिनिधि से चर्चा में कहा कि आरओमटी कंपनी के राकेश अग्रवाल का नाम फाइनल थी, लेकिन उनके स्वास्थ्य कारणों को देखते हुये हमने श्री राम गारमेंट के राकेश अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। यह राकेश अग्रवाल चेंबर के सदस्यों में लोकप्रिय है और व्यापारी हित में सदैव सक्रिय रहते है।